मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लापरवाह अधिकारियों को फटकार
सीएम धामी का सख्त संदेश: जनता की शिकायतों पर लापरवाही पड़ी भारी, अब अफसरों की तय होगी जवाबदेही
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जन शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
🔹 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर विशेष फोकस
🔹 ‘स्पेशल क्लोज’ और ‘फोर्स क्लोज’ के नाम पर शिकायतें बंद करने पर रोक
🔹 दाखिल-खारिज और भूमि धोखाधड़ी के मामलों की समीक्षा के निर्देश
🔹 पाइपलाइन और सीवर लाइनों का 15 दिन में ऑडिट
🔹 स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता
🔹 लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का समाधान केवल पोर्टल पर नहीं, बल्कि जमीन पर वास्तविक रूप से होना चाहिए। जनता को अनावश्यक रूप से सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
#CMHelpline1905 #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #UttarakhandNews #जनता_की_आवाज #RaibarPahadKa