काको: पालीगंज मॉडल स्कूल में नामांकन न होने से नाराज़ छात्रों का हंगामा, अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक को घेरा
Kako, Jehanabad | Apr 15, 2026 जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत सास +2 हाई स्कूल पालीगंज जहानाबाद में मॉडल स्कूल बनने के बाद नौवीं कक्षा में नामांकन नहीं होने से नाराज छात्रों ने जोरदार हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक को घेरकर आक्रोश जताया और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की। स्कूल प्रशासन ने बताया कि अब केवल स्कॉलरशिप से चयनित छात्रों का ही नामांकन होगा।