बोध गया: बोधगया में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, जिले से दर्जनों कार्यकर्ता हुए शामिल
बोधगया के मोचारीम में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को मार्क्सवादी अर्थशास्त्र, पार्टी के कार्यक्रम और संविधान की जानकारी दी गई।