इटाढ़ी: बालादेवा पेट्रोल पंप के सामने मुख्य सड़क पर भीषण टक्कर, 2 बाइकें टकराईं; 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Itarhi, Buxar | Aug 1, 2026 धनसोई-इटाढ़ी मुख्य पथ पर इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बालादेवा पेट्रोल पंप के सामने 2 बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मामूली रूप से जख्मी हुआ है।