Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
bddabla1989
No video available
13
भिवानी: भिवाड़ी शहर में लगा हुआ है कूड़े का अंबार नहीं उठ रहा कूड़ा
Bhiwani, Bhiwani
| Oct 26, 2022
#other
MORE NEWS
भिवानी में गौ सम्मान अभियान लाइव #bhiwani #live #viralvideo
Bhiwani, Bhiwani | Jul 27, 2026
भाजपा काम के बदले लोन दे रही यही है रोजगार भाजपा का?हरियाणा में?
Bhiwani, Bhiwani | Jul 27, 2026
कारगिल विजय दिवस : अमर शहीद व पूर्व सैनिकों की स्मृति में लगाए 51 फलदार पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति का संदेश स्व. यशपाल परमार ने जीवन का महत्वपूर्ण और अमूल्य हिस्सा देश रक्षा में किया समर्पित : निर्मला परमार भिवानी, 26 जुलाई : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जहां पूरा देश अपने वीर जवानों के बलिदान और शौर्य को नमन कर रहा था, वहीं गांव रेवाड़ी खेड़ा में देशभक्ति, पति-भक्ति और पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा संगम देखने को मिला। भारतीय सेना में 16 राजपूत रेजीमेंट से सूबेदार मेजर के पद पर सेवाएं दे चुके स्व. यशपाल सिंह परमार की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ समाजसेवी निर्मला परमार रेवाड़ी खेड़ा ने गांव स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 51 फलदार पौधे लगाए। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्व. यशपाल सिंह परमार सहित देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा समाज को हरित पर्यावरण का संदेश देना रहा। पौधारोपण के उपरांत अपने दिवंगत पति को याद करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी निर्मला परमार ने कहा कि उनके पति स्व. यशपाल सिंह परमार ने अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और अमूल्य हिस्सा देश की रक्षा में समर्पित कर दिया था। भारतीय सेना की 16 राजपूत रेजीमेंट में सूबेदार मेजर के पद पर रहते हुए उन्होंने अनेक कठिन व चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का बहादुरी से सामना किया। आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान उन्होंने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक खूंखार आतंकवादी को मार गिराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और वीरता, अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा की अनूठी मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि पति की पावन स्मृति में पौधे लगाना मेरे लिए उन्हे दी जाने वाली सबसे सच्ची और पवित्र श्रद्धांजलि है। उनके जीवन और विचारों से आज की युवा पीढ़ी को देशभक्ति, साहस और निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा मिलती है। वे समाज के हर नागरिक से यह अपील करती हूँ कि वे अपने परिवार के दिवंगत सदस्यों की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी नियमित देखभाल का संकल्प लें, ताकि हमारी आने वाली पीढिय़ों को एक स्वच्छ, निर्मल और हरित वातावरण मिल सके। गांव रेवाड़ी खेड़ा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला परिसर में लगाए गए ये 51 फलदार पौधे न केवल पर्यावरण को संबल देंगे, बल्कि आने वाले समय में स्कूल के बच्चों को छाया और फल भी प्रदान करेंगे। इस अवसर पर ग्राम सरपंच प्रिया, मीनू परमार, पंकज परमार, सादगी राजपूत, रूहानी राजपूत, विद्यालय के मुख्याध्यापक बलजीत, मंजीत कुमारी, मंजीत कुमार, मधु कुमारी तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
Bhiwani, Bhiwani | Jul 27, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भिवानी में कांग्रेस का विजय मार्च, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के युवाओं और राहुल गांधी के संघर्ष व न्याय की है : राव नरेंद्र सिंह भिवानी, 26 जुलाई : नीट पेपर लीक मामले के बाद गुस्साएं विद्यार्थियों व विपक्ष के आंदोलन के दबाव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफे के बाद भिवानी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भिवानी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकाला। इस विजय मार्च का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी तथा शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने संयुक्त रूप से की। यह विजय मार्च शहर के नेहरू पार्क से शुरू होकर सराय चौपटा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी बंसीलाल की प्रतिमा के सामने संपन्न हुआ। मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, छात्र और युवा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और तिरंगा थामे केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। विजय मार्च के समापन पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इसे देश के युवाओं और छात्रों की ऐतिहासिक जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि यह विजय मार्च देश के उन करोड़ों छात्रों और युवाओं को समर्पित है जो परीक्षाओं में धांधली और भ्रष्टाचार से त्रस्त थे। यह राहुल गांधी के दृढ़ और निडर नेतृत्व का परिणाम है कि सरकार को अंतत: झुकना पड़ा और शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। राहुल गांधी ने सडक़ से लेकर संसद तक युवाओं की आवाज को लगातार उठाया और सरकार को इस कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। इस मौके पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी व शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि छात्र-युवा विरोधी नीतियों और नीट-नेट जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बडिय़ों के खिलाफ जनता का आक्रोश चरम पर था। केंद्र सरकार लंबे समय से इस मामले में अपनी जवाबदेही से भाग रही थी। लेकिन कांग्रेस पार्टी के निरंतर दबाव और जन-आंदोलन के आगे सरकार का अहंकार टूट गया। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केवल एक शुरुआत है, जब तक पूरी व्यवस्था को पारदर्शी नहीं बनाया जाता, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी व पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज ने कहा कि यह विजय मार्च इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र में जनता और छात्रों की ताकत के आगे किसी भी तानाशाही सरकार को झुकना ही पड़ता है। भिवानी कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएगा और युवाओं के हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेगा। विजय मार्च के सराय चौपटा पहुंचने पर सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. चौधरी बंसीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। नेताओं ने संकल्प लिया कि वे राज्य और देश में युवाओं, किसानों और वंचितों के हक की आवाज को इसी तरह मजबूती से उठाते रहेंगे। इस दौरान जिले के कई प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी व पूर्व विधायक डा. शिव शंकर भारद्वाज, अशोक बुवानीवाला, पवन बुवानीवाला, संदीप सिंह, कमल प्रधान, धीरज सिंह, रघुबीर रूघा, नरेंद्र राज गागड़वास, सत्यजीत पिलानिया, ईश्वर प्रधान, समीर खटीक, देवराज महता, कुलवंत कोंटिया, अमन तंवर राघव, सविता मान, अरविंद ढिल्लू, विजय जताई, अजय वैद, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शास्त्री कौशिक, सतवीर परमार, अनिल नेहरा, कुलदीप लेघां, जोगेंद्र सिंह ग्रेवाल, दिलबाग, संजीव जागलान, जिला पार्षद रूपेंद्र ग्रेवाल, बलवंत घणघस, शिवकुमार चांगिया एससी प्रधान, विरेंद्र वाल्मीकि, सेवा दल विरेंद्र सिवाच, कमल, अशोक ढ़ोला, दीपेश सारसर, पूर्व पार्षद अशोक जोगी, पूर्व पार्षद बलवान, पूर्व पार्षद शीला गौरा, रेणू बाला, मुकेश पहाड़ी, मुकेश ढ़ाणीमाहु, सुमित जांगड़ा, सुमित बराड़, पुनीत नुनीवाल, हरेंद्र जाखड़, डा. जयवीर गोयत, रणदीप हुड्डा, बलबीर सरोहा, श्यामलाल चारण, प्रवीण बूरा, सूरज जांड, धीरज टिकाण, रोबिन चौहान, मुकेश प्रजापत, राजकुमार धनखड़, रिंकू बामला, श्याम वीर खरक, देवेंद्र तंवर, डा. फूल सिंह धनाना, विरेंद्र ग्रेवाल बामला सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Jul 27, 2026
लिटल हार्टियन्स ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर किया वीर शहीदों को नमन स्थानीय लिटल हार्टस कॉन्वेन्ट स्कूल, भिवानी में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर यूकेजी कक्षा के विद्यार्थियों की विशेष सभा का आयोजन किया गया जिसके अंर्तगत विद्यार्थियों ने देश की सेना के वीर सैनिकों के किरदार निभाते हुए देशभक्ति के संदेश दिये। विद्यालय के महासचिव संजय गोयल, एम.डी. पवन गोयल व भावना गोयल ने बताया कि इस अवसर पर लिटल हार्टस कॉन्वेंट स्कूल, भिवानी में युकेजी कक्षा के बच्चों द्वारा देशभक्ति नृत्य देश मेरा रंगीला, देश भक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगो’ प्रस्तुत किए गए व नन्हे-मुन्हे विद्यार्थियों ने अपनी अदभुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पुरे उत्साह के साथ मार्च-पास्ट किया व ‘संदेशे आते है’ गीत पर देशभक्ति से औत-प्रोत हमारे देश के वीर सैनिकों के समर्पण व बलिदान को दर्शाने वाली लघु नाटिका का प्रस्तुत की जिसे देखकर पुरा सदन तालियों से व देशभक्ति के नारों से गुंज उठा। बच्चों की प्रतिभा व उत्साह को देखते हुए विद्यालय की निदेशिका ऐश्वर्या सिंघल, निदेशक राम सिंघल, राहुल गोयल, निश्चल गोयल, साक्षी गोयल व प्राचार्या वीना सेठ ने उनकी प्रशंसा की व उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कोर्डिनेटर ज्योति, सुमन, गीता बजाज, नेहा, राखी, मिनाक्षी, मनीषा व कोमल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।
Bhiwani, Bhiwani | Jul 27, 2026
भिवानी: भिवाड़ी शहर में लगा हुआ है कूड़े का अंबार नहीं उठ रहा कूड़ा - Bhiwani News