चाचौड़ा: चाचौड़ा बीनागंज में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: सड़क के गड्ढों में लगाए पौधे, मंदिर में किया सद्बुद्धि यज्ञ
Chachaura, Guna | Sep 12, 2026 गुना के चाचौड़ा बीनागंज में 12 सितंबर को कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। 7 दिन पहले दिए ज्ञापन में समस्याओं का समाधान न होने पर चाचौड़ा बाईपास की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे में कांग्रेस नेताओं ने पौधे लगाए। इसके बाद मंदिर में नगर परिषद और जिम्मेदार अधिकारियों को सद्बुद्धि देने यज्ञ किया। कहा, जर्जर सड़क ओर जन समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन होगा।