मुज़फ्फरनगर: फर्जी GST बिल बनाकर देशभर के व्यापारियों से ठगी, मुजफ्फरनगर साइबर पुलिस ने शातिर ठग को दबोचा
मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी GST बिल बनाकर देशभर के व्यापारियों से ठगी करने वाले शातिर आरोपी कुंवरपाल को गिरफ्तार किया है।आरोपी ऑनलाइन फर्मों का डाटा और GSTIN चोरी कर फर्जी बिल तैयार करता था।पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल, तीन सिमकार्ड और करीब 8 लाख रुपये के फर्जी बिल बरामद किए हैं।जांच में 8 राज्यों से 15 शिकायतें व करीब 12 लाख की ठगी सामने आई