पुनपुन: पिपरा में घर में अकेली युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार
Punpun, Patna | Sep 9, 2026 पिपरा/पटना, 9 सितंबर 2026। पटना जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही बबलू पासवान (24) और धीरज पासवान (25) के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने मसौढ़ी से गिरफ्तार किया