लखीसराय: नया बाजार बाईपास पर चलती बाइक से गिरी महिला, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
नया बाजार बाईपास मुख्य मार्ग पर चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल महिला को बेहतर उपचार हेतु दोपहर करीब 12:15 पर सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका उपचार किया गया। घायल महिला सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की रहनेवाली बताया जाता है।