चक्रधरपुर: परियोजना जागृति: अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर, अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया रक्तदान
प्रोजेक्ट जागृति के तहत जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और आम लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। शिविर में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।