नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की दर्दनाक मौत
.
.
नेपाल के सोलुखुम्बू जिले में मंगलवार सुबह माउंट एवरेस्ट क्षेत्र के फेरेचे हेलिपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस भीषण हादसे में 47 वर्षीय भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बलरामरामाडु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
हादसे में घायल लोगों में एक भारतीय मूल का न्यूजीलैंड नागरिक और दोनों हेलीकॉप्टरों के पायलट शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए काठमांडू ले जाया गया है।
दोनों हेलीकॉप्टर फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी कंपनी के थे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।#Nepal #HelicopterCrash #MountEverest #chhattisgsrhupdate #BreakingNews