कवर्धा के मोहगांव में महिला हत्याकांड का खुलासा, छोटे भाई की पत्नी की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी जेठ देवसिंग निषाद को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पारिवारिक रंजिश और शक के चलते आरोपी ने अपने छोटे भाई की पत्नी हेमलता निषाद की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार होकर गांव के नहर के पास छिप गया था, जहां पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल टंगिया और वारदात के समय पहने गए खून लगे कपड़े भी बरामद कर जब्त किए हैं।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
📍 स्थान: ग्राम मोहगांव, थाना लोहारा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)
#chhattisgsrhupdate #BreakingNews #cgpolice #kabirdham #सहसपुरलोहारा this video