भिलाई के विकास को मिली ₹154.66 करोड़ की बड़ी सौगात!
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खुर्सीपार, भिलाई में ₹154 करोड़ 66 लाख 86 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान कुरुद-जुनवानी-कोहका क्षेत्र में दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों के लिए ₹27 करोड़ तथा भिलाई में ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में नगर निगम भिलाई के विकास के लिए ₹886 करोड़ जारी किए गए हैं। साथ ही बीएसपी टाउनशिप के रिटेंशन आवास के किराए में राहत देकर हजारों परिवारों को बड़ी सौगात दी गई।
कार्यक्रम में यश ड्रीम चिटफंड कंपनी के 3,000 निवेशकों को ₹3.16 करोड़ से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया गया। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राही भी लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री विजय बघेल, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पांडेय, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, महापौर श्री नीरज पाल, संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, श्री राकेश पाण्डे एवं श्री भोजराम सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
विकास, विश्वास और सुशासन के साथ आगे बढ़ता भिलाई!
#ViksitChhattisgarh #Bhilai #Sushasan #Chhattisgarh
Durg, Chhattisgarh | Nov 25, 2026