स्वतंत्रता दिवस 2026 पर बिलासपुर पुलिस को उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए दो प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अजाक थाना बिलासपुर को शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार तथा श्री जी.आर. टंडन को पुलिस महानिदेशक पुरस्कार प्राप्त हुआ। रजनेश सिंह IPS, SSP बिलासपुर द्वारा थाना प्रभारी उत्तम साहू एवं संबंधित स्टाफ को उत्कृष्ट कार्य के लिए ₹5,000 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि बिलासपुर पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशील विवेचना एवं त्वरित वैधानिक कार्रवाई का सम्मान है।
21 views | Bilaspur, Chhattisgarh | Aug 17, 2026