दादरी: जैतपुर गोल चक्कर के समीप पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी गैंगस्टर को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, बदमाश के पैर में लगी गोली
ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गोल चक्कर के समीप गुरुवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से ₹25000 का इनामी शातिर गैंगस्टर घायल हो गया। पुलिस को मौके से चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश की पहचान मूल रूप से अमित के रूप में हुई है। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।