दादरी: कमिश्नर के निर्देश पर जनपद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में निकाला गया पैदल मार्च, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रहे मौजूद
गौतमबुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने आमजन से आगामी दिनों में शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए, वहीं वांछित अपराधियों के बारे में जानकारी साझा की।