दादरी: सेक्टर-46 में नोएडा प्राधिकरण ने 'नोएडा आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया, वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
नोएडा प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को सेक्टर-46 में नोएडा आपके द्वार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने सेक्टर वासियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने हेतु मौके से ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।