Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image
image

जिला कलक्टर ने निगम आयुक्त के साथ किया वॉल सिटी एवं झील किनारे क्षेत्रों का निरीक्षण सीवरेज व्यवस्था, झील संरक्षण और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश। सीवरेज चैंबर में रसोई अपशिष्ट देख दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश। उदयपुर। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के साथ वॉल सिटी एवं झील किनारे स्थित विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीवरेज व्यवस्था, झील संरक्षण, स्वच्छता, पंपिंग स्टेशनों की कार्यप्रणाली तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि जिला कलक्टर ने सर्वप्रथम चांदपोल पार्किंग का निरीक्षण किया। इसके पश्चात वे पैदल भ्रमण करते हुए घड़ियां देवरा, बागौर की हवेली, गणगौर घाट, लाल घाट, दाइजी पुलिया, चांदपोल बाहर, नागा नगरी एवं ब्रह्मपोल सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे तथा वहां सीवरेज एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। सीवरेज चैंबर में किचन अपशिष्ट मिलने पर जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने झील किनारे स्थित कुछ सीवरेज चैंबरों के ढक्कन खुलवाकर उनकी स्थिति की जांच की। चैंबरों में रसोईघर से निकलने वाले अपशिष्ट एवं ग्रीसयुक्त कचरा मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कलक्टर ने कहा कि किचन अपशिष्ट के कारण सीवरेज चैंबर बार-बार जाम हो रहे हैं, जिससे ओवरफ्लो होकर दूषित पानी झीलों में पहुंच रहा है। उन्होंने इसे गंभीर विषय बताते हुए संबंधित व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं होटल संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रीस चैंबर नहीं होने पर सीज होंगे प्रतिष्ठान। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया कि जिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं होटलों ने अपने परिसर में अनिवार्य ग्रीस चैंबर स्थापित नहीं किए हैं तथा जिनका रसोई अपशिष्ट सीधे सीवरेज लाइन में प्रवाहित हो रहा है, ऐसे प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सीजिंग की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि झीलों को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिछोला झील के पानी का लिया सैंपल। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी शरद सक्सेना को पिछोला झील का सैंपल लेने के निर्देश दिए तथा जल गुणवत्ता की जांच करवाने तथा आवश्यक परीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। नागा नगरी एवं सीसारमा पंपिंग स्टेशन का किया निरीक्षण जिला कलक्टर ने नागा नगरी पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण कर सीवरेज अपशिष्ट के संग्रहण एवं पंपिंग प्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या नहीं आने देने तथा पंपिंग स्टेशन के नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सीसारमा पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि पिछोला झील को प्रदूषणमुक्त रखने के उद्देश्य से सीसारमा गांव के लगभग 800 घरों को 62 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा गया है। इसके लिए यहां 1 एमएलडी क्षमता का पंपिंग स्टेशन स्थापित किया गया है, जिसकी कार्यप्रणाली की जानकारी जिला कलक्टर को दी गई। पिछोला झील संरक्षण को लेकर ड्रोन से होगा सर्वे, जल्द गठित होगी टीम। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने पिछला झील संरक्षण को लेकर ड्रोन सर्वे करवाने के निर्देश दिए हैं। झील के चारों ओर किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण या व्यापारिक प्रतिष्ठान से कोई अपशिष्ट झील में तो नहीं गिर रहा है इसकी जानकारी हेतु ड्रोन से सर्वे करवाया जाएगा। इस कार्य हेतु जल्द ही एक टीम का गठन किया जाएगा जो ड्रोन एवं नाव के माध्यम से पिछोला झील के चारों ओर सघन निरीक्षण करेगी। निर्माणाधीन फूड कोर्ट का भी लिया जायजा जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने निगम आयुक्त के साथ रानी रोड स्थित निर्माणाधीन फूड कोर्ट का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फूड कोर्ट के निर्माण के दौरान उद्यान के मूल स्वरूप में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं होना चाहिए। निर्माण कार्य इस प्रकार किया जाए कि उद्यान क्षेत्र सुरक्षित रहे तथा हरित क्षेत्र को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। ये अधिकारी रहे उपस्थित निरीक्षण के दौरानयूडीए अधीक्षण अभियंता संजीव शर्मा, नगर निगम अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा, लखनलाल बेरवा, अधिशासी अभियंता दिनेश पंचोली, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी शरद सक्सेना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Badgaon, Udaipur | Jun 11, 2026

MORE NEWS

*अमृत 2.0 योजना के कार्यों का उपखण्ड अधिकारी ने किया सिटी का निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर*

सलूम्बर, 23 जून। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद पी पी के निर्देशन में उपखंड अधिकारी सलूंबर जगदीश चंद्र बामनिया द्वाराव शहर में अमृत 2.0 योजना के तहत संचालित पाइपलाइन बिछाने के कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने बस स्टैंड, गांधी चौक, लोहार गली, बड़ी मोहल्ला, सोनार माता रोड, पाटनपुरा, विलायती वाड़ा सहित शहर की विभिन्न गलियों का दौरा कर पाइपलाइन कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया।

उपखंड अधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सड़क पुनर्स्थापन एवं आमजन को होने वाली असुविधाओं को कम करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में पाया गया कि कई स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य संतोषजनक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जा चुका है। वहीं मना की सेर, तुलसी विहार क्षेत्र की सड़कों पर पाइपलाइन कार्य शेष है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित एजेंसी को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि अमृत 2.0 योजना का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर पेयजल एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के कनिष्ठ अभियंता एवं अन्य तकनीकी अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यों की प्रगति की जानकारी उपखण्ड अधिकारी को दी। जिला प्रशासन द्वारा विकास कार्यों की सतत निगरानी के माध्यम से योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अमोल अहारी, मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

--0--

*अमृत 2.0 योजना के कार्यों का उपखण्ड अधिकारी ने किया सिटी का निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर* सलूम्बर, 23 जून। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद पी पी के निर्देशन में उपखंड अधिकारी सलूंबर जगदीश चंद्र बामनिया द्वाराव शहर में अमृत 2.0 योजना के तहत संचालित पाइपलाइन बिछाने के कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने बस स्टैंड, गांधी चौक, लोहार गली, बड़ी मोहल्ला, सोनार माता रोड, पाटनपुरा, विलायती वाड़ा सहित शहर की विभिन्न गलियों का दौरा कर पाइपलाइन कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। उपखंड अधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सड़क पुनर्स्थापन एवं आमजन को होने वाली असुविधाओं को कम करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पाया गया कि कई स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य संतोषजनक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जा चुका है। वहीं मना की सेर, तुलसी विहार क्षेत्र की सड़कों पर पाइपलाइन कार्य शेष है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित एजेंसी को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि अमृत 2.0 योजना का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर पेयजल एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के कनिष्ठ अभियंता एवं अन्य तकनीकी अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यों की प्रगति की जानकारी उपखण्ड अधिकारी को दी। जिला प्रशासन द्वारा विकास कार्यों की सतत निगरानी के माध्यम से योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अमोल अहारी, मीडिया कर्मी मौजूद रहे। --0--

Badgaon, Udaipur | Jun 24, 2026

शहरी सेवा शिविर 2026 के आठवें दिन सैकड़ों नागरिकों को मिला लाभ, 134 स्थानों पर बहाल हुई स्ट्रीट लाइट

उदयपुर, 23 जून। नगर निगम उदयपुर के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 के आठवें दिन भी बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में नागरिकों के लंबे समय से लंबित कार्यों का निस्तारण किया गया तथा कई सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई गईं।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार नागरिकों को नगर निगम से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर त्वरित एवं सरल तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविर के दौरान स्ट्रीट लाइट से जुड़ी 152 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 134 स्थानों पर विद्युत शाखा द्वारा तत्काल कार्रवाई कर रोशनी बहाल कर दी गई। शेष शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया जारी है।
आयुक्त ने बताया कि नामांतरण के 6 लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं सफाई व्यवस्था से संबंधित 63 शिकायतों में से 60 का मौके पर समाधान कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों पर कार्रवाई जारी है।
विवाह पंजीयन एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 162 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से दस्तावेज पूर्ण होने पर 138 आवेदकों को तत्काल प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग के 865 प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 12 प्रकरण तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के माध्यम से 65 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में 69-क के 5 पट्टे तथा लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड के 2 पट्टे जारी किए गए। भवन निर्माण अनुमति शाखा द्वारा 2 निर्माण स्वीकृतियां भी प्रदान की गईं। अपने लंबे समय से लंबित कार्य पूरे होने पर नागरिकों ने राज्य सरकार एवं नगर निगम का आभार व्यक्त किया।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत शहर के विभिन्न उद्यानों में 35 पौधे भी लगाए गए।

शहरी सेवा शिविर 2026 के आठवें दिन सैकड़ों नागरिकों को मिला लाभ, 134 स्थानों पर बहाल हुई स्ट्रीट लाइट उदयपुर, 23 जून। नगर निगम उदयपुर के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 के आठवें दिन भी बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में नागरिकों के लंबे समय से लंबित कार्यों का निस्तारण किया गया तथा कई सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई गईं। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार नागरिकों को नगर निगम से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर त्वरित एवं सरल तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर के दौरान स्ट्रीट लाइट से जुड़ी 152 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 134 स्थानों पर विद्युत शाखा द्वारा तत्काल कार्रवाई कर रोशनी बहाल कर दी गई। शेष शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया जारी है। आयुक्त ने बताया कि नामांतरण के 6 लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं सफाई व्यवस्था से संबंधित 63 शिकायतों में से 60 का मौके पर समाधान कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों पर कार्रवाई जारी है। विवाह पंजीयन एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 162 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से दस्तावेज पूर्ण होने पर 138 आवेदकों को तत्काल प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग के 865 प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 12 प्रकरण तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के माध्यम से 65 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में 69-क के 5 पट्टे तथा लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड के 2 पट्टे जारी किए गए। भवन निर्माण अनुमति शाखा द्वारा 2 निर्माण स्वीकृतियां भी प्रदान की गईं। अपने लंबे समय से लंबित कार्य पूरे होने पर नागरिकों ने राज्य सरकार एवं नगर निगम का आभार व्यक्त किया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत शहर के विभिन्न उद्यानों में 35 पौधे भी लगाए गए।

Badgaon, Udaipur | Jun 24, 2026

पिता द्वारा बेटी का रेप का मामला,साहब ने तो पीड़िता की पहचानी 
उजागर कर दी क्या पुलिस करेगी कार्रवाई !#rajdhani_khabar #viralvideos #udaipur #udaipurpolice

पिता द्वारा बेटी का रेप का मामला,साहब ने तो पीड़िता की पहचानी उजागर कर दी क्या पुलिस करेगी कार्रवाई !#rajdhani_khabar #viralvideos #udaipur #udaipurpolice

Badgaon, Udaipur | Jun 24, 2026