इस्लामनगर अलीगंज: दीपावली, छठ और काली पूजा को लेकर चंद्रदीप थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
चंद्रदीप थाना परिसर में सोमवार को दीवाली, छठ व काली पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर 1 बजे के लगभग शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष राजेंद्र साह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में BDO अभिषेक भारती,CO रंजन कुमार दिवाकर सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं पूजा समिति के अध्यक्ष हिस्सा लिए। इस दौरान BDO व CO ने शांति पूर्वक त्योहार मनान की अपील किए।