इस्लामनगर अलीगंज: मानपुर कैलाश धाम परिसर में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, एडीएम ने किया शुभारंभ
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के हर एक पंचायत में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का निष्पादन किया जा रहा है। इसी के तहत ई. अलीगंज प्रखंड अंतर्गत मानपुर कैलाश धाम के परिसर में गुरुवार को 11 बजे के लगभग आयोजित किया गया। जो शाम 4 बजे तक चली।