इस्लामनगर अलीगंज: बहछा मोड़ से आगे दिनदहाड़े की गई हत्या मामले में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
बीते 13 सितंबर को चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत बहछा मोड़ से आगे सांपो निवासी पप्पू यादव उर्फ धर्मेंद्र यादव की गोली मारकर की गई हत्या मामले में पुलिस ने एक युवक को सोनखार से गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी पुलिस ने शनिवार को 8: बजे के लगभग दी। गिरफ्तार युवक की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सोनखार गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र शशि कुमार के रूप में हुई।