इस्लामनगर अलीगंज: इस्लाम नगर पंचायत भवन में 'प्रशासन आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को ई. अलीगंज प्रखंड अंतर्गत इस्लाम नगर पंचायत भवन में 11 बजे के लगभग प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चली। कार्यक्रम में सभी विभाग के अलग-अलग स्टाल लगाकर मामले का ऑन द स्पोर्ट निदान व सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का जानकारी ग्रामीणों को दी गई।