दमोह: पटना खुर्द में ट्रैक्टर पलटने से सर्विसिंग कर लौट रहे कोटवार की मौके पर मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा
Damoh, Damoh | Aug 2, 2026 दमोह के नोहटा थाना क्षेत्र के पटना खुर्द गांव में ट्रैक्टर पलटने से ग्राम कोटवार बहादुर सिंह (45) की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराकर घर लौट रहे थे। गांव के मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और वह उसके नीचे दब गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।