जहरीला सांप लेकर हॉस्पिटल पहुंचा, बोला- इसने काट लिया #snakebite #bharatpur #jaivardhannews
किसान के पैर में सांप (कॉमन करैत) ने काट (डस) लिया। उसने बिना समय गंवाए सांप को पकड़कर बोतल में डाला और उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंच गया। बोतल में सांप देख हॉस्पिटल का स्टाफ सहम गया। उधर, डॉक्टरों को इलाज करने में मदद मिली। उन्होंने सांप को देखकर उसी के आधार पर इलाज शुरू किया। फिलहाल युवक खतरे से बाहर है। यह पूरा वाकया भरतपुर के बयाना इलाके का है।