उधवा: चौकीढाव हटिया में अंतरराष्ट्रीय सर्प दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, सर्पदंश से बचाव की जानकारी दी
अंतरराष्ट्रीय सर्प दिवस के अवसर पर शनिवार को अपराह्न करीब 5 बजे उधवा प्रखंड के चौकीढाब हटिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को सर्पदंश से बचाव और सर्प के काटने के बाद किए जाने वाले आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई।