केतार: केतार प्रखंड प्रमुख ने गढ़वा के नए एसपी से की मुलाकात, विधि व्यवस्था पर हुई चर्चा
Ketar, Garhwa | Apr 28, 2026 केतार प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी ने मंगलवार को गढ़वा के नए एसपी से गढ़वा स्थित उनके कार्यालय में आकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केतार प्रखंड एवं गढ़वा जिले में आपराधिक गतिविधियों एवं अन्य अवैध गतिविधियों से संबंधित उनसे विस्तृत चर्चा की तथा उस पर अंकुश लगाने की मांग की।