केतार बाजार स्थित विश्वबिहारी गुप्ता के आवास पर कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामभजन गुप्ता के नेतृत्व में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।