*दुर्गेठी में आपात स्थिति से निपटने को प्रशासन अलर्ट, एम्बुलेंस तैनात*
*एनएच-154ए पर सुरक्षा बढ़ी, दुर्गेठी में आपातकालीन वाहन तैनात*
दुर्गेठी में आपात स्थिति से निपटने को एम्बुलेंस तैनात, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
भरमौर प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की
दुर्गेठी में एम्बुलेंस तैनात
हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर, 23 जुलाई।
राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए के दुर्गेठी क्षेत्र में लगातार खराब मौसम और संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए भरमौर प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। प्रशासन ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन की एम्बुलेंस तथा अन्य आपातकालीन वाहन मौके पर तैनात कर दिए गए हैं।
प्रशासन के अनुसार, भरमौर प्रशासन और संबंधित विभाग क्षेत्र की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
प्रशासन ने आम नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं और दिशा-निर्देशों का ही पालन करें। साथ ही अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और अनावश्यक आवाजाही से बचें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई है।
भरमौर प्रशासन ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। यात्रियों से सतर्कता बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।