Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
usr20446412
यह वीडियो चंबा के चुराह से सामने आया है जिसमें एक ट्रक भयंकर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया।
Dharwala, Chamba
| Jul 23, 2026
MORE NEWS
चंबा तीसा सडक को स्वयं बहाल करते यात्री व स्थानीय लोग
Dharwala, Chamba | Jul 24, 2026
#BreakingNews l सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री J.P.Nadda और Dr Jitendra Singh की उपस्थिति में अपना अनशन समाप्त कर दिया।
Dharwala, Chamba | Jul 24, 2026
*दुर्गेठी में आपात स्थिति से निपटने को प्रशासन अलर्ट, एम्बुलेंस तैनात* *एनएच-154ए पर सुरक्षा बढ़ी, दुर्गेठी में आपातकालीन वाहन तैनात* दुर्गेठी में आपात स्थिति से निपटने को एम्बुलेंस तैनात, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी भरमौर प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की दुर्गेठी में एम्बुलेंस तैनात हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर, 23 जुलाई। राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए के दुर्गेठी क्षेत्र में लगातार खराब मौसम और संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए भरमौर प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। प्रशासन ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन की एम्बुलेंस तथा अन्य आपातकालीन वाहन मौके पर तैनात कर दिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, भरमौर प्रशासन और संबंधित विभाग क्षेत्र की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं और दिशा-निर्देशों का ही पालन करें। साथ ही अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और अनावश्यक आवाजाही से बचें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई है। भरमौर प्रशासन ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। यात्रियों से सतर्कता बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।
Dharwala, Chamba | Jul 23, 2026
दुर्गेठी में रातभर वाहनों की आवाजाही पर रोक, एसडीएम ने जारी किए आदेश भारी बारिश, भूस्खलन और शूटिंग स्टोन के खतरे को देखते हुए एनएच-154ए पर रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक यातायात बंद, एंबुलेंस व आपातकालीन सेवाओं को छूट हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर, 23 जुलाई। लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के बढ़ते खतरे को देखते हुए उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) भरमौर ने राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर दुर्गेठी के समीप रात के समय वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, 23 जुलाई 2026 की रात 8:00 बजे से 24 जुलाई 2026 की सुबह 7:00 बजे तक दुर्गेठी के पास एनएच-154ए पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। आदेश में कहा गया है कि लगातार वर्षा के कारण दुर्गेठी क्षेत्र में भूस्खलन, पहाड़ी से पत्थर गिरने (शूटिंग स्टोन) तथा अन्य मौसमजनित खतरों की आशंका काफी बढ़ गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और फील्ड अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार रात के समय सड़क की स्थिति पर लगातार निगरानी रखना संभव नहीं है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा-115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एसडीएम भरमौर ने यह आदेश जारी किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और 24 जुलाई सुबह 7 बजे तक प्रभावी रहेंगे, जब तक कि इन्हें पहले संशोधित या वापस न लिया जाए। प्रशासन ने आम लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं तथा सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Dharwala, Chamba | Jul 23, 2026
यह वीडियो चंबा के चुराह से सामने आया है जिसमें एक ट्रक भयंकर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। - Dharwala News