नवागढ़: नवागढ़ ब्लॉक सहित जिले में कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा संपन्न
नवागढ़ ब्लॉक सहित जिले में संचालित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2026 हेतु आज कक्षा 10वीं विषय गणित की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 13486 दर्ज परीक्षार्थियों में से 13034 उपस्थित और 452 अनुपस्थित रहे। जिसमें विकासखंड अकलतरा में आज 2089 दर्ज परीक्षार्थियों में से 2024 उपस्थित, 65 अनुपस्थित।