शाजापुर: महिलाओं और बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए सेवा भारती चलाएगी अभियान, अंबेडकर भवन में सुपोषण सप्ताह का हुआ शुभारंभ
राष्ट्रीय सेवा भारती के मार्गदर्शन में शाजापुर में भी सेवा भारती द्वारा गरीब और वंचित बस्तियों मे कुपोषण के शिकार महिला और बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए सुपोषण सप्ताह की शुरुआत की गई न पा के अंबेडकर भवन में सेवा भारती द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कुपोषण से ग्रसित , बच्चों व स्तन पान कराने वाली महिलाओं के लिए सुपोषण की जानकारी दी गई।