गोबिंदपुर राजनगर: खनिज संपदा पर झारखंड के हक की लड़ाई तेज, 7 सितंबर को झामुमो का महाधरना
झारखंड की खनिज संपदा और प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के हक-अधिकार को लेकर झामुमो ने आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्र सरकार के खान और खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में आगामी 7 सितंबर को राजनगर प्रखंड परिसर में महाधरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। महाधरना की तैयारियों को लेकर मंगलवार को राजनगर स्थित झामुमो कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्ष