चित्तौड़गढ़: सुख सेवा संस्थान नशा मुक्ति केंद्र में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ की सचिव योगिता पारीक के आदेश पर सुख सेवा संस्थान नशा मुक्ति केंद्र में विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। "नालसा डॉन" योजना 2025 के तहत असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल एडवोकेट प्रदीप सिंह राणावत ने नशे से दूर रहकर सम्मान पूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा दी है।