महर्षि श्रृंग जन्मोत्सव में रक्तदान शिविर सम्पन्न
गुरू पूर्णिमा पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
चित्तौड़गढ़ 28 जुलाई। महर्षि श्रृंग जन्मोत्सव के तहत सुखवाल समाज सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में मंगलवार 28 जुलाई को रक्तदान शिविर सम्पन्न हुआ।
संस्थान की ओर से मंगलवार को प्रातः साढ़े 8 बजे श्री सांवलियाजी चिकित्सालय में मुरलीधर व्यास, विट्ठल पांडे द्वारा प्रायोजित इस रक्तदान शिविर में रवि सुखवाल, रतन तड़बा, रोशन उपाध्याय, राकेश सुखवाल, कल्पेश सुखवाल, भेरूलाल तड़बा, सृष्टि तड़बा, नरेन्द्र ओझा, पं. महेशचन्द्र शर्मा, जगदीशचन्द्र तड़बा, डॉ. आर्यन शर्मा ने रक्तदान किया।
अध्यक्ष संजय शर्मा गाईड के अनुसार जयंती के दिन गुरू पूर्णिमा पर मुख्य कार्यक्रमों में बुधवार को प्रातः 8 बजे से गौसेवा सहित ऋषि श्रंग एवं माता शांता की प्रतिमा का अभिषेक, हवन, पूजन, शिक्षा, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिताओं, विजेताओं का सम्मान समारोह एवं शोभायात्रा का आयोजन होगा