देवास/खातेगांव। जिले के खातेगांव जनपद पंचायत अंतर्गत पटरानी ग्राम पंचायत में विकास के दावों की हकीकत सामने आ रही है। खींवनी खुर्द से पटरानी गांव तक पढ़ाई के लिए जाने वाले करीब 15 से 20 छात्र-छात्राएं रोज़ाना जामनेर नदी पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने से यह सफर जानलेवा बन जाता है, लेकिन इसके बावजूद बच्चों के पास कोई दूसरा सुरक्षित रास्ता नहीं है।
ग्रामीणों के अनुसार, जामनेर नदी पर पुल-पुलिया निर्माण के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा मासूम बच्चों को अपनी जान जोखिम में डालकर भुगतना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में सुरक्षित शिक्षा का अधिकार सिर्फ कागज़ों तक सीमित नजर आ रहा है।
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #khategaon
Dewas Nagar, Dewas | Aug 7, 2026