गांगड़तलाई: आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर गांगड़तलाई में आज दसलक्षण महापर्व उत्तम सत्य धर्म मनाया गया
आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर गांगड़तलाई में आज दसलक्षण महापर्व के पांचवे दिवस पर उत्तम सत्य धर्म मनाया गया। प्रात कालीन बेला में मंदिरजी में आदिनाथ भगवान पर प्रथम अभिषेक का सौभाग्य सिद्ध राजेश दोसी व प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य नुशांत सुनील जी व निष्काम अंकुश जी परिवार और पांडुकशीला पर अंकुश कांतिलाल जी परिवार द्वारा शांतिधारा की गई।