शिवहर: औरा गांव में आग लगने से एक घर जलकर हुआ राख, लाखो रुपए की सम्पत्ति जलकर हुआ नष्ट
तरियानी थाना क्षेत्र की औरा गांव में आग लगने से एक घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया है. अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि औरा गांव निवासी ज्योति सिंह के घर में आग लगी थी. आग लगने से साइकिल, फर्नीचर, कपड़ा, चरकट्टी मशीन समेत लाखों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अग्निशमन वाहन पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है।