जांजगीर: जिले में 'किसान न्याय जनसभा', आम आदमी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना, पीड़ित किसान अनिल गढ़वाल ने मंच से रखी बात
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे ‘किसान न्याय जनसभा’ अभियान के तहत जांजगीर लोकसभा के जयजयपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बम्हनीडीह नगर पंचायत में जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जोन प्रभारी अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला के दिशा-निर्देश में जिला एवं लोकसभा पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ।