कानपुर: मंधना औद्योगिक क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण से जुड़े 15 साल पुराने विवाद के समाधान की उम्मीद, MLC अरुण पाठक ने दी जानकारी
मंधना औद्योगिक क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण से जुड़े करीब 15 साल पुराने विवाद के समाधान की उम्मीद अब किसानों को फिर से जगी है। आज बुधवार को दोपहर 1 बजे के सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) अरुण पाठक की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई।