कानपुर: बिठूर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में फल विक्रेता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान
बिठूर थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में फल विक्रेता ने मंगलवार रात दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। खाने के लिए बुलाने पहुंची बड़े भाई की पत्नी ने शव लटकता देख परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बुधवार 10 बजे बताया कि,आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।