कानपुर: चकरी में खुलेआम गोली चलाने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
चकेरी थाने की पुलिस ने खुलेआम गोली चलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने 2:00 बजे जानकारी देते हो बताया कि, सोशल मीडिया पर गोली चलाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद गोली चलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से एक जिंदा कारतूस और एक देशी तमंचा बरामद हुआ है। मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।