कानपुर: भीषण गर्मी में बिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, जिलाधिकारी कार्यालय में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
कानपुर में लगातार जारी भीषण गर्मी में बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर 12:00 बजे जिला मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया ।पदाधिकारी ने जिलाधिकारी मुख्यालय गेट पर नारेबाजी करते हुएसड़क पर जाम लगाया और राजपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौपा।