कानपुर: नौबस्ता पुलिस ने एक शातिर गाजा तस्कर को किया गिरफ्तार
नौबस्ता थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शातिर गांजा तस्कर ऋषि पांडे को पहली पुलिया के आगे केस्को की बाउंड्री वॉल के पास से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बुधवार सुबह 10:00 बजे बताया पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से 6 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने के साथ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।