इटारसी: इटारसी रेलवे स्टेशन पर सहरसा अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में कॉकरोच निकलने से मचा हड़कंप,सफाई के बाद ट्रेन रवाना
इटारसी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के AC-3 कोच में कॉकरोच मिलने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। जिसका वीडियो सुबह करीब 10.30 बजे सामने आया है, ट्रेन के B/1 कोच में बड़ी संख्या में कॉकरोच दिखाई देने पर यात्रियों ने रेलवे की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। यात्रियो ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।सफाई के बाद रवाना किया गया।