➡️ बैठक में विधायक श्री हेमन्त खंडेलवाल ने कहा कि “#शिक्षा_संजीवनी” केवल स्कूलों की अधोसंरचना सुधारने का अभियान नहीं है, बल्कि समाज को विद्यालयों से जोड़ने की एक पहल है। जब समाज सरकार के साथ मिलकर जनहित के कार्यों में सहभागी बनता है, तो बदलाव अधिक व्यापक और स्थायी होता है। सहयोग करने वाला व्यक्ति या संस्था केवल संसाधन उपलब्ध नहीं कराता, बल्कि उस विद्यालय के विकास और नियमित देखरेख को लेकर अपनी जिम्मेदारी भी महसूस करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा संजीवनी के इस प्रयास की प्रदेश स्तर पर भी सराहना हुई है। यह मॉडल इस बात का उदाहरण है कि सरकार की योजनाओं और समाज की इच्छाशक्ति को एक साथ जोड़ दिया जाए तो विकास की गति कई गुना बढ़ सकती है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Aug 27, 2026