दमयंती नगर: हत्या के मामले में फरार 5 हजार का इनामी आरोपी यूपी के ललितपुर से गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद
दमोह। देहात थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में 13 जून की रात हुई हत्या के मामले में फरार 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी दुग्गी उर्फ दुर्गेश सेन (25) को पुलिस ने ललितपुर, यूपी से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान आरोपी ने माखन पटेल की छाती में चाकू से वार किया था।