अमरिया: थाना न्यूरिया क्षेत्र में नेपाल बॉर्डर से अखरोट तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, 760 किलो माल के साथ 2 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के थाना न्यूरिया क्षेत्र में नेपाल बॉर्डर से हो रही तस्करी का बड़ा खेल सामने आया है। शनिवार को थाना न्यूरिया पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 760 किलो तस्करी के अखरोट बरामद किए हैं। पुलिस ने गगन यादव और नफीश खां को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका साथी अफरोज मौके से फरार हो गया।