सोरांव: सोरांव इलाके में तेज आंधी और बारिश से आवागमन बाधित, कहीं हरे पेड़ तो कहीं गिरे बिजली के तार
इलाके में बुधवार शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। कई पेड़ गिरने से दर्जनभर से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि घरों और दुकानों को भी क्षति पहुंची है। विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है।जोगापुर मंडी निवासी कल्लू के घर के बगल में नीम का पेड़ गिर गया, हालांकि उनका पूरा परिवार बाल-बाल बच गया।