कटिहार: राजेंद्र स्टेडियम में शिल्प उत्सव मेले का हुआ शुभारंभ, 16 राज्यों के शिल्पकार अपनी कला प्रदर्शित कर रहे हैं
शुक्रवार की शाम 7:30 शिल्प उत्सव मेले का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। बता दे कि यह शिल्प उत्सव मेला 10 दिसंबर तक जारी रहेगा। मेले में 16 राज्यों से आए शिल्पकार अपने कला को प्रदर्शित कर रहे है। 100 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। बच्चों के लिए खानपान सहित कई झूले लगाए गए है। जहां बच्चे जमकर आनंद उठा रहे है।