मितौली: कस्बा मितौली के नवोदय विद्यालय के पास दलित की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, पीड़ित शिकायत लेकर पहुंचे डीएम कार्यालय
कस्बा मितौली के एक दलित परिवार की पुश्तैनी जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। मितौली थाना क्षेत्र के गाटा संख्या 4353 रकबा 0437 जो की नवोदय विद्यालय के पास स्थित है। आरोप है कि भूमि पर रमजानी ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जिसने कई लोगों से पैसा लेकर भूमि टुकड़ों में बेच दिया है। सोमवार को पीड़ित परिवार शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा है।